Skip to content
Sunday, July 5, 2026
Breaking

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

1000129797
Breaking News

कोर्ट खबर: कचहरी के झंझट से पीड़ित अधिवक्ता को मिला निजात

बार बार कचहरी के चक्कर काटने से अच्छा है वाद सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित हो जाए, क्योंकि जीतने के लिए पीड़ित पक्ष कचहरी में वाद दाखिल करता है। शायद उससे कई गुना आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानी झेलना पड़ता है. वैसा ही छः साल से चल रहे इंश्योरेंस कंपनी के मामले में स्थायी लोक अदालत चेयरमैन/अध्यक्ष राम बेलास प्रसाद व सदस्य गण आनंद कुमार, रंजना मिश्रा की स्थायी पीठ ने दोनों पक्षों के समझौते के आधार पर निस्तारित करा दिया तथा इंश्योरेंस कंपनी की ओर से नौ हजार का चेक प्रदान कराया गया.

13 Nov 2024 1 min read
1000127972
Breaking News Crime

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को मिली जान से मारने धमकी

भोजपुरी फिल्मों में काम कर अपना लोहा मनवाने वाली सदाबहार अभिनेत्री अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। भोजपुरी एक्ट्रेस से 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। जिसमें कहा गया है कि अगर उन्होंने ये रकम दो दिन में नहीं दी तो उनकी जान जा सकती है। उनके मोबाइल पर 11 नवंबर की रात दो अलग नंबर से कॉल आया था। एक 12:20 बजे और दूसरा 12:21 बजे यानी एक मिनट के अंतराल पर. इसके बाद भोजपुरी वॉलीवुड में अटकालों का बाजार गर्म है.

13 Nov 2024 1 min read
1000126319
Breaking News

अब बलिया में दिल कि मरीजों को मिलेगी इको व टीएमटी सुविधाएं

बलिया : जनपद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब बलिया के मरीजों को अब दिल की बीमारियों के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. चक मझौली के निजी अस्पताल अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में मरीजों की सुविधा के लिए इको तथा टीएमटी जांच का शुभारंभ कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने दिल के बीमारियों के लिए इसे नायब तोहफा बताया. इको टीेएमटी सेंटर का फीता काटने के सीएमओ डॉ . विजयपति द्विवेदी ने कहा की जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने की जरूरत है. ऐसे में चक मझौली के निजी अस्पताल अपूर्व हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मिल का पत्थर साबित होगा. उन्होंने डॉ. संतोष कुमार से दिल के मरीजों को मिले वाली सुविधाओं की विशेष तौर पर जानकारी लिया. इसके उपरांत उन्होंने अस्पताल सेंटर की सुविधाओं का निरीक्षण कर एक बिंदु पर जानकारी लिया. संचालक डॉ. संतोष कुमार ने बताया की दिल का दौरा आने के बाद मरीजों को डाइग्नोष्ट करने में काफ़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ता था. अब आसानी से सही मर्ज का पता लगाया जा सकेगा. इस मौके पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. रविशंकर गुप्ता, डॉ. प्रशांत सिंह डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. एम टी सुलेमान, बृजेश सिंह, आदि मौजूद रहे. इनसेट... हर सुविधा मिलेगा अस्पताल को सीएमओ डॉ. बीपी द्विवेदी ने अस्पताल को देखकर अपनी दिली ख़ुशी जतायी. कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि जिले में इतना सुंदर अस्पताल है. आश्वासन देते हुए कहा कि अगर मुझे पहले मालूम होता तो अल्ट्रासाउंड एवं इको कभी दे देता. आगे जो भी सुविधाएं होगी. उसे प्रदान करता रहूंगा.

12 Nov 2024 1 min read
court-1
Ballia Crime

कोर्ट न्यूज : जानलेवा हमला में भाजपा के पूर्वमंत्री समेत चार को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, एक आरोपी क

ग्यारह साल पहले छात्र संघ चुनाव को लेकर नगर के सतीश चंद कॉलेज के प्रांगण में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी. जिसमे मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या प्रथम ज्ञान प्रकाश तिवारी की अदालत ने भाजपा के पूर्वमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला समेत चार को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करने का आदेश पारित किया है. वहीं एक अभियुक्त अविनाश कुमार सिंह उर्फ नंदन को भादवि की धारा 324 के तहत दोषी पाकर तीन साल के कारावास से दंडित किया है.

12 Nov 2024 1 min read
1000008137
Breaking News

बलिया का बायो मेडिकल वेस्ट उठाएगी मेसर्स संगम मेडीसर्व

पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु प्रस्तुत संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था मेसर्स संगम मेडीसर्व प्रा०लि० की सुनवाई त्रिभुवन, मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया की अध्यक्षता में तथा क्षेत्रीय कार्यालय, उ०प्र० प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आजमगढ़ द्वारा प्लाट नं0-1381, मून छपरा, परगना खरीद, तहसील-बलिया, जनपद-बलिया की सुनवाई प्रस्तावित स्थल पर हुई। सुनवाई के समय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों द्वारा संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये। लोगों के समक्ष तमाम सवालों के बाद बलिया बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था मेसर्स संगम मेडीसर्व प्रा०लि० का चयन कर लिया गया है. इस बार नये सत्र का बायो मेडिकल वेस्ट यही संस्था उठाएगी.

11 Nov 2024 1 min read
1000098700
Breaking News

बलिया में उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ संपन्न हुआ डाला छठ महापर्व

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ शुक्रवार को लोक आस्था का चार दिनी महापर्व डाला छठ संपन्न हुआ। उदित होते ही भगवान भास्कर को नदी, तालाब, सरोवर के पानी में लाखों व्रती महिलाओं ने अर्ध्य देकर पुत्र के दीर्घायु व परिवार के मंगलमय की कामना की। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न घाटों पर सूर्य को अर्ध्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने घाट व घर पर अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर पारण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी के साथ ही गोताखोरों को भी नदियों के पास तैनात किया गया था।

08 Nov 2024 1 min read
IMG_20241107_172233-1024x480
Breaking News

लोकआस्था के महापर्व डाला छठ : अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्ध्य देने के बाद महिलाओं रखा व्रत

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्ध्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत रखा. इस अवसर पर बलिया में रामलीला मैदान, टाउन हाल बापू भवन, आवास विकास कॉलोनी , भृगु मंदिर प्रांगण , निधरिया नई बस्ती काली मंदिर प्रांगण, मिड्ढी के शिव मंदिर , चन्द्रगुप्त मंदिर एवं काशीपुर के आलावा सरोवर तथा गंगा तट पर परम्परागत तरीके से सूर्योपसना का पर्व मनाया गया. गुरुवार को तीन बजे के बाद व्रतियों एवं श्रद्धालुओं जत् गंगा घाटों व छठ घाटों कि ओर चल दिया. इस दौरान रामलीला मैदान व बापू भवन टाउन हाल में मेले जैसे माहौल देख गया. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर महिलाओं ने भक्ति एवं छठ गीत गाया.

07 Nov 2024 1 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News

बलिया के हजौली में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में सोमवार की देर रात में एक युवक ने गांव के ही युवक को गोली मार दिया, संयोग अच्छा रहा कि गोली युवक की बांह में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर है। घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है.

05 Nov 2024 1 min read
IMG-20241104-WA0003
Breaking News

21 पदकों के साथ गुरुकुल विद्यापीठ ओवर ऑल चैम्पियन

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बलिया के तत्वाधान में आयोजित "सब जूनियर डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2024"का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश माननीय अमित पाल सिंह जीने किया। शुभारंभ के उपरांत श्री सिंह ने खिलाड़ियों एवं आयोजक मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में इतने सारे कराटे प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों को अनुशासित ढंग से एक साथ देखना ही एक अलग उत्साह एवं रोमांच का आभास दिलाता है।

04 Nov 2024 1 min read
adhivakta
Breaking News

गाजियाबाद कांड को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं की बैठक बार भवन के सभागार में सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें बार कौंसिल ऑफ यूपी व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के प्रस्ताव पर पुरे न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया. इस दौरान वकीलों ने न्यायिक अफसरों पर जमकर निशाना साधा.

04 Nov 2024 1 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News

suspended: एसपी ने प्रशिक्षु एसआई व आरक्षी को किया निलंबित

पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) विक्रांत वीर ने आम जनता से दुर्व्यवहार करने वाले सिपाही रामसागर निषाद तथा कर्तव्य के प्रति लापरवाह प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुमित त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एक के बाद एक हो रही एसपी की कार्रवाई से विभागीय गलियारे में खलबली मच गयी है.

03 Nov 2024 1 min read
1000076380
Breaking News

ऐतिहासिक ददरी मेले के नंदीग्राम पशु मेले का सीआरओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने रविवार को अध्यक्ष,नगर पालिका परिषद बलिया संत कुमार उर्फ मिठाई लाल की उपस्थिति में ददरी मेला-2024 के अंतर्गत लगे नंदीग्राम पशु मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पालिका द्वारा स्थापित कैम्प ऑफिस, पुलिस चौकी ,पशु चिकित्सालय ,पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था व मार्ग व्यवस्था आदि के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी श्री सुभाष कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गोरखपुर से आए घोड़ा व्यापारी से पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बने 05 से 10 लाख कीमत के रेसिंग घोड़ों- तूफान,बादल और रॉकेट के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

03 Nov 2024 1 min read