जिलाधिकारी ने टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित
जिलाधिकारी ने नि:क्षय मित्रों व नि:शुल्क एक्सरे जांच करने वाले निजी एक्स-रे सेंटर संचालकों को किए सम्मानित

जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टी.बी. मुक्त 78 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की सराहना करते हुए प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षय रोगियों को गोद लेने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नि:क्षय मित्रों/संस्थाओं- जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया श्री शैलेन्द्र पाण्डेय,निधि ट्रेडर्स के सौरभ अग्रवाल, अतुल्य भारत ट्रस्ट गौरव सिंह एवं सभासद प्रेरक गुप्ता तथा क्षय रोगियों की नि:शुल्क एक्सरे जांच करने वाले 05 निजी एक्स-रे सेंटर संचालकों-प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर, गायत्री एक्स-रे,भारत पैथोलॉजी व एक्स-रे सेंटर सिकंदरपुर,पूजा पैथोलॉजी व एक्स-रे सेंटर सिकंदरपुर एवं फतेह बहादुर डायग्नोस्टिक सेंटर सीयर को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.