बलिया: नगर इलाके में हुए पूजा चौहान हत्याकांड के विरोध में विपक्षी दलों ने अपना मोर्चा खोल दिया है लोग अपने-अपने तरीके से पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पूजा चौहान के प्रकरण में जांच की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान इस प्रकरण में मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक डीएम को सौंपकर खुलासे के लिए मांग किया। पूरे प्रकरण की जांच सीआईडी से करने की पुरजोर मांग आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रखी।

जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि हम सब आम आदमी पार्टी बलिया के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी का ध्यान बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूजा हत्याकांड की ओर आकृष्ट करते हुए यह मांग करते हैं कि उपरोक्त केस की सीआईडी जांच कराई जाए क्योंकि बलिया पुलिस इस केस को गुमराह करने में लगी हुई है । बलिया के कप्तान ओमवीर सिंह ने कहा है कि वह लड़की अपना हाथ पीछे बांधकर 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ी है और फिर अपने गले में फंदा लगाकर झूल गई है, जो कि संभव नहीं है।
आप जिलाध्यक्ष भारत ने कहा कि कोई व्यक्ति अपना हाथ पीछे बांधकर पेड़ पर कैसे चढ़ सकता है , फिर अपने गले में फंदा लगाकर 20 फीट ऊंचे पेड़ से कैसे झूल सकता है ? यह बिल्कुल संभव नहीं है। कप्तान के इस बयान के बाद से बलिया की जनता का विश्वास बलिया पुलिस से उठ गया है। इसलिए हम सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बलिया जिले की जनता की ओर से यह मांग करते हैं कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाए और इसकी सीआईडी जांच कर कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

इस मौके पर प्रदर्शन कार्यक्रम में राजकुमार मौर्य, संत प्रकाश सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, छोटेलाल चौरसिया, अंजनी तिवारी, विजय राजभर, रामदरस यादव, संदीप सिंह, दुर्गेश यादव, राजकुमार पांडे, जवाहर पासवान, वशिष्ठ नारायण तिवारी, आदि मौजूद रहे।
भवदीय
सुशांत राज भारत
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.