Skip to content
Sunday, July 5, 2026
Breaking

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

1000165217
Breaking News

ददरी मेला : दंगल में जिला केसरी बने रसड़ा के सर्वेश पहलवान

महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले में गुरुवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के अलग अलग हिस्सों से पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दाव पेंच दिखाए। इस बार रसड़ा के पहलवान सर्वेश यादव ने पहला स्थान हासिल कर जिला केसरी का खिताब कब्ज़ा जमा लिया. मेले दंगल देखने आये लोगों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते तालियां बजायी.

21 Nov 2024 1 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Ballia Breaking News

कोर्ट न्यूज : कैदी को मऊ जेल से देर होने पर डीजे ने दरोगा को लगाई फटकार

जिला कारागार बलिया से गैर जनपद मऊ आजमगढ़ अंबेडकर नगर आदि गैर जनपदों में यहां के चाहे वह गिरफ्तार कैदी हो या सजायफ्ता हो चंद्र दिनों पूर्व सुविधा अनुसार शिफ्ट कराए गए हैं. कुछ कैदियों की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो जाता है व कुछ का अर्जेंट में पेशी होता है. कैदियों से मिलने वाले परिवार जनों को काफी मशक्कत करना पड़ता है और दर-दर की ठोकरे भी खानी पड़ रही है वैसे रसूखदार किस्म के कैदियों के लिए तो शायद कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन जो गरीब किस्म के कैदी हैं उनके परिवारजन काफी जलालत झेल रहे हैं, ऐसे में वे लोग विलेज बैरिस्टर के हाथों उनका काफी शोषण होता है. जो प्रत्येक गांवों में उपलब्ध रहते हैं तथा उनका एक सूत्रीय कार्यक्रम मात्रा दलाली के माध्यम से घर धन अर्जित करना होता ह.

20 Nov 2024 1 min read
1000148832
Breaking News

स्वास्थ्य शिविर: सहतवार के सुदूर क्षेत्र में 300 से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार

सहतवार के सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को मरीजों कि सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सुदूर इलाकों से आए करीब 300 से अधिक मरीजों का नि: शुल्क उपचार एवं नि:शुल्क दवा वितरण किया गया. इस दौरान सर्वाधिक मरीजों में सांस तथा मौसमी बीमारियों के लक्षण पाए गए. वहीं हृदय रोग से संबंधित मरीजों ने भी अपना उपचार कराया.

17 Nov 2024 1 min read
PM-Surya-Ghar-Muft-Bijli-Yojana
Ballia Breaking News

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana पर पानी फेर रहे UPPCL के अफसर व कर्मचारी

एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी गरीब एवं माध्यम वर्गीय लोगों को बिजली बिल से निजात दिलाने के लिए पीएम सूर्य घर, मुफ्त बिजली योजना लागू कर लोगों को बिजली के गलत बिल से मुक्ति दिलाने में लगे हुए है. वहीं विद्युत महकमे के अफसरों एवं कर्मचारियों के मिलीभगत से इस योजना का पलीता लग रहा हैं. आलम यह है तय मानक के विपरीत उपभोक्ताओ को गलत बिजली पकड़ाया जा रहा है. ऐसे में सोलर लगाने वाले उपभोक्ता भी अपना माथा पीट रहे है. जबकि विभागीय अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है.

17 Nov 2024 1 min read
IMG-20241030-WA0565
Breaking News

कोर्ट खबर: प्रेम प्रसंग में हुई गैर इरादतन हत्या के अभियुक्ता प्रेमिका व मां को दस साल सश्रम कैद व

लगभग साढ़े तीन साल पूर्व प्रेम प्रसंग के कहानी में प्रेमी को प्रेमिका समेत उसके घर वाले मिलकर इतनी बेरहमी से पिटाई कर दिए थे कि प्रेमिका के घर ही प्रेमी की मौत हो चुकी थी जिस मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमितपाल सिंह की न्यायालय ने अभियुक्ता प्रेमिका एवं उसकी मां को अभियोजन पक्ष कि ओर से संजीव कुमार सिंह एवं बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के एवं समस्त साक्ष्यो के परिशिलन के उपरांत दोषी ठहराते हुए 10-10 साल के सश्रम कारावास एवं 10-10 हजार रूपये के जुर्माने से दंडित किया है। साथ ही अर्थदंड जमा नहीं करने की दशा अतिरिक्त तीन माह का कैद भुगतना होगा.

16 Nov 2024 1 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News

Big Breaking : कलियुगी बेटे ने पिता को फावड़े से मारकर खेत में मौत के घाट उतारा

Ballia News : उभांव थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी एक कलियुगी पुत्र ने अपने पिता को चन्द्रौल गांव स्थित खेत में फावड़े से मारकर मौत की नींद सुला दिया। थाना पुलिस ने फील्ड यूनिट को सूचित करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

16 Nov 2024 1 min read
1000139661
Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा: गंगा-तमसा के संगम पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

महर्षि भृगु मुनि के तपोस्थली गंगा-तमसा तट पर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्घालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान जनपद के अलावा गैर जनपद के श्रद्घालुओं का जनसैलाब गंगा तट पर उमड़ पड़ा। स्नान के बाद श्रद्घालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर दान पुण्य किया। तत्पश्चात भृृगु मुनि व उनके शिष्य दर्दर मुनि का दर्शन पूजन का परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से स्नान करने पहुंचे श्रद्घालुओं ने ददरी मेला का लुत्फ उठाया और सामानों की खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। श्रद्धालुओं के सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर नगर के प्रमुख मार्गो तथा महावीर घाट से लेकर शिवरामपुर घाट तक बैरिकेडिंग की गई थी। इस दौरान नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था। स्नान के दौरान प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की तैनात रहे। श्रद्धालुओं ने पैदल ही संगम स्थल तक दूरी तय किया.

15 Nov 2024 1 min read
1000136031
Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा स्नान : बलिया में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मां गंगे की महा आरती, गूंजा हर हर ग

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश भाई, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की मौजूदगी में वाराणसी से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा मइया की आरती की।

15 Nov 2024 1 min read
Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज: बलिया माल्देपुर गंगा घाट पर डूबते युवक को नविक व पुलिस ने बचाया

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह स्नान करते वक्त एक युवक डूबने लगा। संयोग अच्छा रहा कि डेंगी एवं बड़ी नाव मौजूद रही। जिससे युवक को नाविको एवं पुलिस ने बचा लिया। आपको बता दें कि बांस...

15 Nov 2024 1 min read
IMG-20241114-WA0386
Ballia Breaking News

कार्तिक पूर्णिमा स्नान : दो दिवसीय सेवा स्वास्थ्य शिविर में स्नान करने वाले श्रद्धालू भक्तों की

गुरुवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर स्नानार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया एवं श्री गणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति कदम चौराहा बलिया द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया गया. सेवा स्वास्थ्य शिविर उदघाटन का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/ सचिव डॉ आनंद कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

14 Nov 2024 1 min read
1000135204
Breaking News

बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चे हुए सम्मानित

बाल दिवस के अवसर पर को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपरा द्वारा प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद नं०एक पर विद्यार्थी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना/पूजन तथा पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गयी. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मुरली छपराबलिया के जिला संयोजक श्री राजेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजीव सिंह, महामंत्री जितेंद्र यादव,संरक्षक राघवेंद्र सिंह एवं ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यर्पण किया

14 Nov 2024 1 min read
1000008180
Ballia Breaking News

कोर्ट खबर: पाक्सो एक्ट के मामले में किशोरी से छेड़खानी करने के अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई चार साल

अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ /विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट प्रथमकांत की अदालत ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के मामले में सुनवाई करते हुए हुए अभियुक्त तारकेश्वर राम पुत्र रामनाथ गायघाट थाना हल्दी को दोषी पाते हुए चार वर्ष के कठोर कारावास एवं 7000हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित की है.

14 Nov 2024 1 min read