बलिया : नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित गायत्री मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद परिजनों में करुण-क्रंदन व चित्कार मचा हुआ है। 

बलिया : नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिशुनीपुर मोहल्ला निवासी शैला खातून (40) पत्नी इम्तियाज उर्फ झुनझुन अपने भतीजे आसिफ के साथ बाइक से घर आ रही थी। रामपुर स्थित गायत्री मंदिर के समीप विपरीत दिशा से   आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। इससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा आसिफ घायल हो गया।