सरकारी अस्पतालों में मानकों को ठेंगा! मरीजों की जान से क्यों हो रहा खिलवाड़?
न अग्निशमन सुरक्षा के मानक, न प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन; जिला अस्पताल तक को नहीं मिला फायर विभाग का एनओसी, अधिकांश सीएचसी-पीएचसी बदहाल व्यवस्थाओं के सहारे संचालित।
Essential reads selected by the newsroom.
Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.
बहुत जल्द बलिया शहर अंतर्गत चित्तू पांडेय चैराहे के पास जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा. रेलवे क्राॅसिंग को बंद कर उसकी जगह अंडरपास का निर्माण होगा। इसकी प्रकिया अब शुरू कर दी गई है। अगले कुछ दिनों में ही निर्माण शुरू होने के कयास लगाए जा रहे है। सूत्रों की मानें तो ओवरब्रिज के नीचे पूरब साइड की दुकानों को तोड़ने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है. 14 कक्षीय कोर्ट को शुरू कराने में अंडरपास सहायक हो सकता है. रेलवे बाउंड्री से सटी सभी दुकानों को जेसीबी से जमींदोज किया जा रहा है। यह कार्य तेजी से चल रहा है। अंडरपास बनने के बाद क्राॅसिंग बंद होने से हर माह गेटमैन व मेंटेनेंस पर होने वाले रेलवे के करीब एक लाख रुपये बचेंगे।
कराटे एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 7 से 8 दिसंबर तक चलने वाले लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित "राज्य स्तरीय सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2024" में सहभागिता हेतू बलिया से 51सदस्यीय खिलाड़ियों कि टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें 4 स्वर्ण,4 रजत,11 कांस्य सहित कुल 19 पदकों पर कब्जा कर बलिया के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज़ की।
कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में लखनऊ के चौक स्टेडियम में कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन द्वारा जज रेफरी का परीक्षा आयोजन किया गया था। यह परीक्षा दिनांक 6 दिसंबर, शुक्रवार को आयोजित की गई थी. परीक्षा का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज रेफरी सिहान अनूप ढेते के देखरेख में किया गया था।
बलिया के माटी के लाल ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की परीक्षा में जिले का नाम रोशन किया है. उसने ऑल इंडिया ओबीसी में 36 वां तथा ऑल इंडिया सामान्य में 565 वां रैंक प्राप्त किया है. उसके इस सफलता को लेकर परिजनों में हर्ष का माहौल व्याप्त है. सफलता के बाद बधाई देने वाले लोगों का ताँता लगा रहा.
एचडीएफसी बैंक शाखा बलिया एवं इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा संयुक्त रूप से जिला अस्पताल के रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष आई आर सी एस डा विजय पति द्विवेदी का बुकें देकर एच डी एफ सी बैंक से मुकेश कुमार एवं प्रवीण सिंह द्वारा स्वागत किया. इसके उपरांत मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ विनोद कुमार द्वारा शिविर का उदघाटन किया गया.
बलिया: अभियोजन पक्ष की खामियां हो या घटना की विवेचना यानी जांच कर रहे विवेचक हो उनके कार्यशैली पर तब सवालियां निशान उठना लाजमी हो जाता है जब जघन्य आपराधिक मामलों में बचाव को काफी लाभ मिल जाता है और अभियुक्त अपनी मूंछों पर ताव देकर जेल से बाहर आ जाता है जैसा कि शुक्रवार को नरही थाना क्षेत्र के लगभग 13 वर्ष पूर्व दोहरे अति चर्चित हत्याकांड के मामले में अभियोजन पक्ष घटना साबित करने में पूरी तरह से नाकाम रहा और विशेष न्यायाधीश ई सी एक्ट महेश चंद्र वर्मा की न्यायालय ने तीन आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करने का आदेश पारित कर दिया.
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी की तानाशाही के कारण 27/11/2024 को जनकुआक्टा की बैठक श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कॉलेज के राजेंद्र प्रसाद सभागार में अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार राय और महामंत्री डॉ अवनीश चंद पाण्डेय के नेतृत्व में हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा जो निरंकशता और तानाशाही जारी है. जिसके खिलाफ अब बिना परीक्षा का बहिष्कार किये विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी मांग को सुनने वाला नहीं है।
दबाव बनाकर जबरिया समझौता कराने एवं न करने पर बतमीजी करने के मामले में ए सी जे एम प्रथम कविता कुमारी की न्यायालय ने एसएचओ बैरिया से जबाव तलब की है. इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस महकमे के अफसरों में हड़कंप मची हुई है.
लगभग पंद्रह वर्षों पुराने सुसाइड केस के मामले में सुनवाई करते हुए मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह की न्यायालय ने अभियोजन व बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाया है तथा 25हजार रूपये जुर्माना भी लगाया है साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने आदेशित किया है कि जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त छः माह की सजा भुगतनी होगी.
बांग्लादेश में हिंदूओं तथा वहां के सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा किये जा रहे हिंसा, दमन एवं भीषण अत्याचार के विरोध मे बलिया शहर के जापलिनगंज स्थित रामलीला मैदान में हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति, बलिया के तत्वावधान में हजारों हिन्दू हित चिन्तक बन्धु एवं बहनों ने विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया। इस आक्रोश प्रदर्शन में बलिया जिले के सभी खण्डों एवं नगरों से लगभग बीस हजार हिन्दू आये हुए थे.
समाज में आपराधिक वारदात करके दहशत एवं भय व्याप्त कर गिरोह चलाने के गैगेस्टर अधिनियम के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन नीलम ढाका की न्यायालय ने अभियुक्त शुभ नारायण तिवारी गोपालपुर बैरिया को अभियोजन की ओर से अजय कुमार तिवारी तथा बचाव की दलीलें सुनने के उपरांत दोषी उठाते हुए 5 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई तथा पांच हजार जुर्माना भी लगाई है. साथ ही यह भी आदेश पारित की है कि जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अतिरिक्त 15 दिन का कारावास भुगतना पड़ेगा.
वर्ल्ड ट्रेडिशनल शोतोकन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में एकदिवसीय कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन जयपुरिया स्कूल रसड़ा के प्रांगण में किया गया इसमें भिन्न-भिन्न स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा किया. इंद्रासन मेमोरियल स्कूल रसड़ा डेफोडिल इंटरनेशनल स्कूल बसंतपुर जयपुरिया स्कूल रसड़ा होली पाथ कान्वेंट स्कूल फेफना कराटे क्लब रसड़ा कराटे क्लब सिकंदरपुर कराटे क्लब बलिया लगभग 120 बच्चों ने भाग लिया.