बलिया: शहर के चौक कासिम बाजार रोड़ में बुधवार की सुबह बुलेट सवार बदमाशों ने दवा कारोबारी को गोली मार दी। इसकी खबर लगते ही बाजार में खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने इलाज को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पाकर ओकडेनगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। कारोबारी पर दिनहाड़े गोली चलाए जाने की जानकारी पर व्यापारियों ने अपनी नाराजगी जताई है।



सदर कोतवाली के गुरुद्वारा रोड़ निवासी अरुण गुप्ता (64) दवा व्यापारी है। सुबह में घर के पास टहल रहे थे, उसी दौरान बुलेट सवार दो बदमाश उनके पास पहुंच बातचीत करने के दौरान हथियार सटा कर कमर के पास गोली मार दी।

वहीं, जमीन पर अचेत हो गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए, उन्होंने घायल दवा कारोबारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत का माहौल है।