
बलिया: क्रिमिनल एंड रेबेन्यू बार एसोसिएशन के अलग-अलग पदों के उम्मीदवारों के बीच बुधवार को चुनावी मुकाबला देखने लायक रहा। सिविल कोर्ट परिसर में पूरे दिन का हंगामे के बीच पदाधिकारी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर देवेंद्र नाथ मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शैलेश कुमार सिंह को 198 मतों से पराजित किया। जबकि महासचिव के पद पर भूपेंद्र कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भुवाल जी सिंह को 63 मतों से पराजित किया।

क्रिमिनल एंड रेबेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारी का चुनाव बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर में हुआ। जिसमें मतगणना के उपरांत रिजल्ट कि घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ मिश्र को 412, शैलेश कुमार सिंह को 214 शेषनाथ तिवारी को 188 तथा चार अवैध मत कर पड़े। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार देवेंद्र नाथ मिश्रा 198 मतों से विजयी घोषित किए गए।

इसी क्रम में महासचिव के पद पर भूपेंद्र कुमार सिंह को 246 भुवाल जी सिंह को 183, मिथिलेश सिंह चमन 67 राधेश्याम पांडेय 182, सुशील कुमार श्रीवास्तव 111, त्रिभुवन यादव 20 तथा आठ अवैध मत पड़े। महासचिव के पद पर भूपेंद्र सिंह को 63 मतों से विजई घोषित किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर परमात्मानंद सिंह को 371 प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को 282 राजेश दत्त पांडे को 154 मत मिले। जिसमे परमात्मानन्द सिंह को विजयी घोषित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के पद पर सत्य प्रकाश ओझा 225, देवेंद्र कुमार टिंकू 216, सत्य प्रकाश यादव 126, राजू पांडेय को 125 तथा देवेंद्र यादव 113 मत मिले जिसमें सत्य प्रकाश ओझा को विजयी घोषित किया गया।

Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.