
बलिया। जिले के प्रसिद्ध सनबीम स्कूल में 20 से 29 मई तक चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर ए, बीएचयू वाराणसी से आए ब्रिगेडियर कुलबीर सिंह ने अगरसन्डा स्थित सनबीम स्कूल में आयोजित सीएसीटी कैंप - 283 के अंतर्गत नमन हाल में एनसीसी के छात्र-छात्राओं को सैन्य संबंधी विविध टिप्स दिए। इस दौरान जनपद के 18 अलग-अलग विद्यालयों से लगभग 500 कैडेट्स मौजूद थे। उनके जिज्ञासा को जाना व उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समुचित जवाब दिया।
उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक गतिविधियों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। विद्यालय की चाक-चौबंद व्यवस्था से खुश उन्होंने अग्निवीर, फिजिकल फिटनेस, ऑप्टिकल कोर्स आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैडेटों को भली-भांति जानकारी डी। इस दौरान कैडेट्स के सवालों में उपजे भ्रांतियां को दूर किया। इस दौरान मंच पर उनके साथ 90 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश पूनिया भी उपस्थित थे।
इस दौरान सनबीम स्कूल के प्रशासक संतोष कुमार चतुर्वेदी, लेफ्टिनेंट पंकज सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट राजेंद्र कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह और ब्रिगेडियर कुलवीर सिंह के मध्य पॉडकास्ट के माध्यम से एनसीसी संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। यह भविष्य में कैडेट्स के हितार्थ था। इसमें अगामी योजनाएं भी शामिल थी।
इस मौके पर सूबेदार मेजर रामराज सिंह, सूबेदार रमेश आले, सूबेदार सत्यपाल सिंह, सूबेदार मोहम्मद लियाकत, एएन ओ मेजर अशोक कुमार, मेजर सच्चिदानंद, मेजर एस पी श्रीवास्तव, कैप्टन आशुतोष पांडेय आदि थे।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.