कटहल नाला के सुंदरीकरण को मिली वित्तीय मंजूरी


Balia News : बलिया शहर में प्रदुषण का प्रयाय बने कटहल नाले की सफाई और सुंदरीकरण के लिए शासन ने 18 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर यह कार्य शुरू होगा, जिसमें नाले के किनारों पर अतिक्रमण हटाकर पाथ-वे,...



बलिया/लखनऊ: शहर के बिचोबीच से होकर बहने वाला कटहल नाले की साफ-सफाई तथा सुंदरीकरण के लिए शासन की ओर से धन की मंजूरी मिल गयी है। पैसा मिलने के बाद जल्द ही काम शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है। कटहल नाला की सफाई कर सुंदरीकरण घुमने-फिरने व टहलने लायक बनाने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने योजना बनाने का निर्देश दिया था। नगर पालिका की ओर से इसका सर्वे कराने के बाद फाइल शासन को भेज दी गयी थी। बताया जाता है कि परिवहन मंत्री के प्रयास से कटहल नाला की सफाई और सुंदरीकरण कार्य पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।


इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पैसा देने की मंजूरी दे गयी है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट के मूर्त रुप लेने की उम्मीद बढ़ गय है। योजना के अनुसार दक्षिण में रामपुर महावल पुलिया से लेकर सिविल लाइन में पावर हाउस के पास स्थित पुल तक करीब दो किमी तक कटहल नाला का कायाकल्प किया जायेगा। बताया जाता है कि इसमें पहले कटहल नाला के किनारों पर हुए अतिक्रमण को हटाकर उसकी सफाई की जाएगी। इसके बाद नाला के दोनों किनारों पर पाथ-वे बनाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को बैठने के लिए बेंच व रोशनी के लिए सोलर लाइट लगेगी। दोनों किनारों पर कूड़ा आदि के लिए डस्टबिन भी लगाए जाएंगे।

कटहल नाले दो किमी की परिधि में आने वाले पुलों को भी सुंदर व आकर्षक बनाया जायेगा। अधिकारियों का कहना है कि नाला की चौड़ाई लगभग 60 मीटर तक रहेगी। इसके लिए बीच में जो भी अतिक्रमण होगा उसे कड़ाई के साथ हटाया जायेगा। इस कार्य के लिए जल्द ही पहली किश्त मिलने की सम्भावना है।
इसमें दोनों किनारों पर सोलर लाइट लगाने के साथ ही लोगों के बैठने के बेंच भी बनाए जाएंगे। किनारों पर कूड़ा आदि के लिए डस्टबिन भी लगाए जाएंगे। कटहल नाले के इस दो किमी की दूरी में बीच में जो पुल आएंगे उनका भी सुंदरीकरण किया जाएगा।


पुलों के नीचे आर्क की तरह बनाया जाएगा। नाले की चौड़ाई लगभग 60 मीटर तक रहेगी। इसमें बीच में जो भी अतिक्रमण होगा उसे हटाया जाएगा। इसके सर्वे आदि के लिए परिवहन मंत्री ने जिला प्रशासन के अफसरों को निर्देश भी दे दिए हैं। इसके लिए अभी पिछले सप्ताह ही लखनऊ व आजमगढ़ से एक टीम भी आई थी जो अपना रिपोर्ट शासन को दे दी है।
ऐसे में सब कुछ ठीक रहा तो वित्तीय स्वीकृति के बाद सोमवार तक इसका शासनादेश के साथ ही पहला किश्त भी जारी हो जाएगी।