नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...
नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के प्रत्येक घरों में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। इसके अलावा जिला कारागार, पुलिस लाइन समेत प्रत्येक थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। उधर, आरपीएफ आवास पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही घड़ी की सुई रात 12 बजे पर पहुंची पूरा जनपद हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर हर ओर महिलाएं सोहर गाने लगीं। इस दौरान मंदिरों और घरों में झांकी सजाई गई।