' स्वच्छ भारत' व 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत किया पौधरोपण कर धरा को हरा रखने का लिया संकल्प
दो अक्टूबर को टीडी कॉलेज में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंध समिति के पूर्व सचिव सुधीर श्रीवास्तव व वर्तमान सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का आरम्भ किया। इसके पश्चात ' स्वच्छ भारत' व 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। दोनों अतिथियों के अलावा 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी ले.कर्नल आर.एस. पुनिया, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्रनाथ मिश्र, लेफ्टिनेंट अखिलेश प्रसाद तथा एनसीसी कैडेटों ने परिसर में नए पौधे लगाए। साथ ही कैडेट्स ने पौधों की सुरक्षा और धरती को हरा- भरा रखने का भी संकल्प लिया.