बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव रविवार की सुबह 24 साल के युवक की पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव पेड़ से नीचे उतराया और उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सुबह में गांव की महिलाएं नित्य की तरह बाहर निकली तो उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी। जहां कौशल राम (24 साल) का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटक् रहा था। इसकी जानकारी होते की गांव के ग्रामीण मौके पर जुट गये। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पहुंच ने शव को पेड़ से उतरवाया और उसे कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक कौशल दो भाई था। जिसमें वह बड़ा था। पढ़ने मे वह तेज था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
Comments
No comments yet.