बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड No 10 सहतवार कस्बे में शुक्रवार को एक विवादित जमीन कब्जा कराने गई पुलिस का वीडियो वायरल हो गया है. बांसडीह तहसीलदार निखिल शुक्ला व सीओ बांसडीह सहित लेखपाल श्रीराम प्रसाद पर लगा पैसे लेकर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया गया है.
पीड़ित परिवार के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम एसपी सहित प्रदेश के आला अफसरों व सूबे के मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार। मामला सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड No 10 सहतवार कस्बे का. जहाँ दो भाइयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में एक पक्ष की जमीन पर लगे करकट को उजाडा जा रहा था.
Comments
No comments yet.