बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी नहर के पास रास्ते में तीन बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से असलहे के बल पर एक लाख बावन हजार रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी सीएसपी संचालक ने उभांव थाने की पुलिस को दी. जिसपर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. हालांकि अभी तक इस मामले किसी भी आरोपी को पकडे जाने की सूचना नहीं है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय प्रताप यादव पुत्र श्रीनाथ यादव निवासी चकमहमूद पो०- जिऊतपुरा ने उभांव पुलिस को तहरीर देकर बताया किहल्दी रामपुर में ग्राहक सर्विस पवाइन्ट चलता हूं। गुरूवार की शाम लभभग 5 बजकर 10 मिनट पर शाखा बन्द करके अपने घर जा रहा है। रास्ते में भीटा भुवारी नहर के पास रास्ते में 3 बदमाशों नें मेरी बाइक को रोक ली। मेरे सिर पर बन्दूक लगा के मेरे पीठू बैग को छीन लिये। बैग में एक लाख बावन हजार रूपया नगद था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर करवाई शुरू कर दी।
उभांव थानाध्यक्ष ने बताया की मामला संज्ञान में है प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Comments
No comments yet.