बलिया : अधिशासी अभियन्ता (निर्माण खण्ड) उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) पीयूष मौर्य की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सहायक अभियन्ता अंकुर श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहायक अभियन्ता पर अनियमित रूप से 50 लाख की सामग्री बेचे जाने का आरोप है।

अधिशासी अभियन्ता (निर्माण खण्ड) ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि अंकुर श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता/प्रभारी अधिशासी अभियन्ता द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियन्ता (निर्माण खण्ड) उ.प्र. जल निगम (नगरीय) बलिया में अधिशासी अभियन्ता में तैनाती के दौरान अनियमित रूप से 07 फर्मों (तहरीर में सभी फर्मो का नाम दिया गया है) को अनियमित एवं नियम विरुद्ध रूप से सामग्री उपलब्ध करायी गयी, जिसकी लागत लगभग रुपये 50 लाख के आसपास है। जिसमे भरी पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है.