टाटा-टी प्रीमियम के नाम से बेची जा रही नकली चाय, तीन पर केस दर्ज
सहतवार थाना पुलिस व टाटा-टी कंपनी के जांच अधिकारी ने कस्बे की चार दुकानों से टाटा-टी प्रीमियम के नाम से बेची जा रही नकली चायपत्ती के 144 पैकेट बरामद किये हैं। मामले में जांच अधिकारी रिशु मिश्रा की तहरीर पर चार दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रिशु मिश्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सहतवार में टाटा-टी के नकली चायपत्ती बेची जा रही है.