बलिया : जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने का मामला संज्ञान में आते ही बलिया पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पीड़िता किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को दबोचने के प्रयास में पुलिस जुटी है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि शनिवार को सूचना प्राप्त हुई कि हल्दी थाना क्षेत्र में 16 वर्ष की एक पीड़िता के साथ उसके पहचान का एक बालिग लड़का शादी का झांसा देकर उसके साथ कुछ दिनों से शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करता आ रहा है। इस सम्बन्ध में पीड़िता की माता से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। एसपी ने बताया कि अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।
अतीश कुमार उपाध्याय
Comments
No comments yet.