सनबीम स्कूल: उल्लास के साथ किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह
विद्यार्थी जीवन की प्रथम सीढ़ी किंडरगार्टन होती है । यहीं वह स्थान है जहां उनकी शिक्षा प्रारंभ होती है और वे आत्मविश्वास के साथ जीवन भर सीखने की प्रक्रिया में शामिल होते है। सोमवार को बलिया के सनबीम स्कूल में किंडरगार्टन स्तर 2 (kG 2)के बच्चों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आए बलिया के सी आर ओ श्री त्रिभुवन जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिसके बाद विद्यालय के बाल कलाकारों ने महाकुंभ पर आधारित एक मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी।तत्पश्चात किंडरगार्टन की शिक्षिकाओं ने अपने वर्षभर का अनुभव साझा किया।