डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं की जागरूकता के लिए निकाली बाइक रैली
डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबध में जागरुकता फैलाते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के साथ परिक्षेत्र के डाककर्मियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बाइक रैली निकाली गयी। यह रैली वाराणसी, भदोही, जौनपुर एवं गाजीपुर जिले से होते हुए 20 जनवरी की शाम को बलिया जिले में पहुँची । रैली का उद्देश्य प्रत्येक जनमानस तक डाक विभाग की विभिन्न सेवाओ जैसे बचत खाता, डोरस्टेप बैंकिंग, आधार सेवाएँ, बीमा और डाक बुकिंग एवं वितरण के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाना है।