बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर फर्जी दस्तावेजों के साथ फर्जी नियुक्तियां हासिल करने में संलिप्तता के लिए दो महिलाओं सहित 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी बलिया के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ नर्स हैं. दोनों के खिलाफ जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजय पति द्विवेदी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था. सीएमओ ने शिकायत में कहा था कि उनके संज्ञान में आया था कि कुछ कर्मचारियों ने कथित तौर पर नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए थे.