
बलिया। देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती के परिणय-सूत्र में बंधने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के लिए नगर सहित ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में तैयारी पूरी हो चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में विशेष सजावट कि गई है। मंगलवार को तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। महाशिवरात्रि पर बुधवार को बाबा बालेश्वर नाथ की शिव बारात निकलेगी। जिसमे नगर सहित ग्रामीण अंचलों के हजारों शिव भक्त भाग लेंगे। जिसको लेकर अभी से भक्तों का उत्साह देखने लायक है।
कोलकता वाराणसी से आए गेंदा, गुलाब, चमेली व चेरी के फूलों से मंदिर की भव्य सजावट की गई है, रंग बिरंगी एलईडी झालरों से बाबा दरबार का भव्य स्वरूप में दिखेगा। बाबा की बारात को लेकर सभी मार्गों व भवनों पर भगवा झंडा व झालर लगाया गया है।

नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, मिडढी, नगरी, सहित जिले के शिवालयों में दर्शन पूजन कि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं नगर विभिन्न स्थानों पर समाज सेवी संस्थानों द्वारा जगह-जगह महादेव की झांकी व जलपान के स्टाल लगाए गए है। शिवरात्रि कि पूर्व संध्या पर दर्शन व पूजन के लिए एक दिन पहले से ही होड़ लगी हुई है। वहीं दर्शनार्थियों कि सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरीकैडिंग कर दिया गया।
Comments
No comments yet.