चितबड़ागांव/ बलिया : बलिया-वाराणसी राजमार्ग पर बलिया-गाजीपुर रोड पर लगे स्वागत द्वार लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के फोटो पर कालिख पोतने का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकरण को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे, हालांकि कुछ लोगों का कहना है की प्रशासन के अफसरों ने ही चुनाव आचार संहिता के मद्देनज़र सीएम योगी के चेहरे पर कालिख पोतवा दिया था. लेकिन लोकसभा चुनाव बीतने के बाद शायद प्रशासन के अफसरों को याद नहीं रहा. अब लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है.

दरअसल मामला चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव का है। यहां पर जिला पंचायत द्वारा बलिया वाराणसी राजमार्ग पर लगे स्वागत गेट पर जनपद बलिया के‌ आगमन पर प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंचायतीराज मंत्री भुपेंद्र चौधरी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी का नाम व फोटो सहित प्रवेश द्वार बनवाया गया है। स्थानीय लोगों की मानें लोकसभा चुनाव के समय आचार संहिता उल्लंघन के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर के लोगों के द्वारा इसे ढकने का आदेश हुआ था, जिसमें पुलिस या प्रशासन की टीम द्वारा स्याही लगाई गई थी।

जिसके बाद इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। हालांकि स्याही किसके द्वारा लगाई गई थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। चुनाव के समय स्याही लगाकर छोड़ दी गई थी। इस पर किसी का ध्यान भी नहीं जाता था जानकारी मिलने के बाद तुरंत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने नगरपंचायत के सफाईकर्मी को बुलाकर पेट्रोल से उसकी साफ-सफाई करवाया है.


थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि चुनाव के समय बोर्ड पर स्याही लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन रोका गया था। जानकारी मिलने के बाद उसे साफ कराया गया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
..