ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की बलिया इकाई ने पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में दिनांक 13 मई 2026 को आयोजित एक बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एकमत से कहा कि दवा व्यापार एवं औषधि वितरण व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में सरकार से मांग की गई कि ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए, बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा अत्यधिक छूट देने की व्यवस्था पर रोक लगाई जाए तथा नकली एवं अवैध दवाओं की बिक्री रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ये मांगें केवल दवा विक्रेताओं के हित तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आम जनता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय दवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
बैठक की अध्यक्षता एन. के. सिंह ने की तथा संचालन कमलेश वर्मा ने किया। सभी सदस्यों ने सरकार से अपील की कि एआईओसीडी द्वारा उठाई गई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
यूपीएमएसआरए बलिया इकाई ने 20 मई की हड़ताल को नैतिक एवं संगठनात्मक समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह आंदोलन जनहित, मरीजों की सुरक्षा तथा औषधि वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह न्यायसंगत है।
यूपीएमएसआरए बलिया इकाई ने एआईओसीडी की 20 मई की हड़ताल का किया समर्थन
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की बलिया इकाई ने पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।
13 May 2026
2 min read
18 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.