मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में खेल! बिना दूल्हों के ही दुल्हनों की हो गई शादी, खुद को ही जयमाला डालती नजर आईं दुल्हने
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हाल ही में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी एवं आठ लाभार्थियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बलिया में शादी में फर्जीवाड़े को लेकर एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ये फर्जीवाड़ा हुआ है 568 जोड़ो की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में.पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मामले के मुताबिक गत 25 जनवरी को मनियर इंटर कॉलेज में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कई ऐसे लोगों की शादी करायी गयी जो पहले से ही शादीशुदा थे।