बलिया : थाना सिकन्दरपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 में बालखण्डी नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केन्द्र व्यवस्थापक/सहअध्यापक/कक्ष निरीक्षक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है.। यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षार्थियो के अति लघु उत्तरीय प्रश्नो के उत्तर एक समान पाये जाने पर कि गयी है.

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री देवरंजन वर्मा* द्वारा यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2024 को नकल विहिन व शुचितापूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत नकल माफियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 22.02.2024 को यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 के परीक्षा केन्द्र संख्या 1145 बालखण्डी नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसोटार थाना सिकन्दरपुर मे सचल दल प्रभारी राजेश कुमार यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया टीम द्वारा परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान कुछ परीक्षार्थियो के अति लघु उत्तरीय प्रश्नो के उत्तर एक समान पाये जाने मे हिन्दी के अध्यापक 1. श्री धर्मेन्द्र प्रसाद शर्मा कक्ष निरीक्षक 2. सहायक अध्यापक श्री राधेश्याम 3. केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य श्री गिरीश राय की संलिप्तता पाये जाने के सम्बन्ध मे सह जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया के लिखित प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/2024 धारा 7/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 विरूद्ध *1. कक्ष निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र प्रसाद शर्मा, 2. सहायक अध्यापक श्री राधेश्याम 3. केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य श्री गिरीश राय* के पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *पंजीकृत अभियोग*मु0अ0सं0 44/2024 धारा 7/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया