सपा से सनातन पांडेय व पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी को लेकर लगाए जा रहे कयास

बलिया : लोकसभा चुनाव 2024 ko लेकर इन दिनों अटकलों व चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है। हालांकि इंडिया में सीट बाँटवारे के बाद यूपी के बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया भी अधिक चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है। सत्ताधारी भाजपा से उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं तो आम है। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर भी चर्चा बहुत है। कुछ दिनों पहले अचानक चर्चा उठी की बलिया से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय मैदान में आएंगे।

फिर क्या था इंडिया गठबंधन पर सवाल होने लगे पर बुधवार को ही इस अटकल पर पूर्ण विराम लग गया। बलिया संसदीय सीट समाजवादी पार्टी ही लड़ेगी। कांग्रेस को अपने हिस्से में मिले 17 सीटों में बलिया संसदीय सीट नहीं है। लोकसभा संसदीय चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश के 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष 68 सीटों पर अधिकांश समाजवादी पार्टी ही लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सिकरी, बांसगांव, सहारनपुर, इलाहाबाद, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया सीट मिली है।

सीटों की घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बलिया लोकसभा सीट अब समाजवादी पार्टी के जिम्मे ही रहेगा। ऐसे में अब समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर अखिलेश यादव की ओर टिकी है कि वह किसे उम्मीदवार घोषित करते हैं। क्या पिछले लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पूर्व विधायक सनातन पांडेय को ही पार्टी पुनः उम्मीदवार बनाती है या किसी और नेता पर दांव आजमाती है। समाजवादी पार्टी में टिकट का दावा तो बहुत नेताओं ने किया है पर सनातन पांडेय के साथ अंबिका चौधरी (पूर्व मंत्री) के नाम की भी चर्चा अब भी बनी हुई है। अब देखना यह है कि बलिया से जीत का टीका किसे लगता है.