लोक कलाओं के विविध रंगों से सरोबार हुए बलिया के लोक कला प्रेमी
लोकरंग उत्सव के पहले दिन लोक कलाकारों ने मंच पर लोक भाषा व लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। विलुप्त हो रही लोक कलाओं के विविध रंगों से सरोबार हुए बलिया के कला प्रेमी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा आयोजित लोकरंग उत्सव के पहले दिन 16 मार्च को गंगा बहुउद्देशीय सभागार के मंच से बलिया के कला प्रेमियों को एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देखने को मिली।