लुधियाना में आयोजित स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे बलिया के चार खिलाड़ी
लुधियाना में स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 6–11 जनवरी तक चलने वाली 67वीं अंडर19 बालक/बालिका कराटे प्रतियोगिता में सहभाग के लिए स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के कुल 4 खिलाड़ी लुधियाना पहुंच चुके हैं। बालिका वर्ग में बलिया से एक मात्र खिलाड़ी ज्योत्सना यादव के साथ बालक वर्ग में अनुराग भारती, करन सिंह, अमीरचंद भी उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।