
बलिया : पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है. इस अमृत काल में भी बिटिया के गांव लोग सरकार क़ी दोहरी नीति का दंश झेलने को विवश है. आलम यह है कि इस वैज्ञानिक युग मे नसीरपुरकलां के लोग मुख्य मार्ग पर दो फुट पानी में चलने को मजबूर हैं. जिसके निकास के लिए कई बार आला अफसरों से ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं. बता दें कि जहाॅ देश प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. वहीं नसीरपुरकलां नई बस्ती के लोग मुख्य मार्ग पर दो फुट पानी मे चलने को मजबूर है.

ग्रामीणों कि माने तो नसीरपुर नई बस्ती नसीरपुरकलां के लोग के लिए मुख्य मार्ग अभिशाप बन गया है मुख्य मार्ग पर दो फुट पानी लगा है ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी सोहाॅव पानी निकास मे अवरोधक है. जबकि गाँव के साथ साथ बाहरी लोग भी उस मार्ग पर पानी मे चलने को विवश हैं. जब कि मुख्य मार्ग से पानी का निकास अच्छी तरह से हो सकता है लेकिन ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी के वजह से पानी का निकास रूका हुआ है. जो नई बस्ती नसीरपुरकलां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है.ग्रामीणों ने आला अफसरों से मन किया है कि पानी का निकास कर हम जीवन जीने से बचा कर ग्राम विकास मे चार चाॅद लगा सकते है हम ग्रामवासीओ के साथ साथ उस मार्ग से गुजरने वालो के साथ न्याय करते हुए पानी का निकास कराने का कष्ट करे.
Comments
No comments yet.