सीबीएसई नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2023 मैनपुरी में सनबीम बलिया के बच्चों ने जीता सिल्वर मेडल
अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल के बच्चों ने सदा ही गैर जनपदों व प्रदेशों में जाकर सीबीएसई द्वारा आयोजित खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी है। इस बार सीबीएसई नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2023 मैनपुरी में आयोजित सनबीम स्कूल के सितारों ने क्रमशः भावना विद्यालय, विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय असम, आई सी ए स्कूल एमपी, न्यू मुंबई सिटी स्कूल मुंबई, गांधी पब्लिक स्कूल उड़ीसा, एस एम स्कूल कलूटी, विवेकानंद केंद्रीय विद्यालय चेन्नई, विद्या भारती स्कूल मेरठ को पराजित कर फाइनल में एक पॉइंट पीछे रह सुदिति ग्लोबल एकैडमी मैनपुरी से खेलते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।