यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं, दलालों और फ्रॉड की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं, दलालों और फ्रॉड लोगों से सावधान रहें। ऐसे लोगों के बारे में सही सूचना देने वाले को 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। कुछ इसी प्रकार की सूचना यूपी पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने जारी करते हुए लोगों को अलर्ट किया है.