
Ballia : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 39 लाख 20 हजार सरकारी रूपये हुआ था गबन
कुल 537 जोड़ों में अब तक 245 जोड़े पाए गए फर्जी
बलिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 जनवरी 2024 को मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में 537 शादियां संपन्न कराई गई थी, जिसमें 245 अपात्र जोड़ों की शादियां षड्यंत्र रचकर सरकारी धन के साथ बंदरबाट करने के लिए कराई गई, जिसका खुलासा डीएम बलिया रविंद्र प्रसाद ने दैनिक अख़बार में खबर के प्रकाशन के उपरांत संज्ञान लेते हुए किया। और एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देशन में ताबड़ तोड़ छापेमारी हुई और दर्जनों आरोपी 1 फरवरी को गिरफ्तार किए गए व जेल भेजे गए। उसी मामले में एक आरोपी के जमानत प्रार्थना पत्र पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या (3) हुसेन अहमद अंसारी के न्यायालय में सुनवाई हुई, जिसमें सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार सिंह ने जमानत प्रार्थना पत्र का खुलकर विरोध किया और बचाव पक्ष भी अपना पक्ष प्रस्तुत किया। दलीलें सुनने के उपरांत न्यायालय ने पकड़ी थाना अंतर्गत उससा गांव निवासी आरोपी भानु प्रताप पुत्र स्व. विक्रमा की जमानत अपराध गंभीर बताते हुए निरस्त कर दी है।
अभियोजन के अनुसार 25 जनवरी 2024 को 537 शादियां सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत संपन्न हुई थी, जिनमें से 245 अपात्र जोड़ों की शादियां फर्जी तरीके से संपन्न कराई गई और जांच के उपरांत 39 लाख 20 हजार रूपये सरकारी धन का बंदरबाट उजागर हुआ, जिस पर अदालत ने गंभीर अपराध बताते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी है।Categories
Comments
No comments yet.