
ज्ञानस्थली स्कूल का नौ वां वार्षिकोत्सव 'उत्सव' धूमधाम से मनाया

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त
बलिया : बीपी ज्ञानस्थली असनवार, चोगड़ा बलिया का 9वां वार्षिकोत्सव समारोह "उत्सव" हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त व विशिष्ट अतिथि लक्ष्मन गुप्त जी पूर्व चेयरमैन नगर पालिका बलिया, श्रीमती श्वेता राय अध्यक्षा भाजपा महिला प्रकोष्ठ बलिया, आदित्य गर्ग ब्लाक प्रमुख चिलकहर (वि, अतिथि) श्री पन्चानन्द जी, ईश्वर चन्द्र गुप्त, शमशेर गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.


बी. पी. ज्ञानस्थली असनवार चोगड़ा के वार्षिकोत्सव समारोह "उत्सव" में स्कूली बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं की मनोहारी प्रस्तुति से हर कोई ताली बजाकर उत्साहवर्धन कर रहा था. इस मौके पर जननायक चंद्रशेखर विवि के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि वास्तव में इन्हीं विद्यालयों से देश के भविष्य पैदा होते हैं गांव में स्कूल खोलकर बच्चों की शिक्षा की उत्तम व्यवस्था करने के लिए स्कूल प्रबंधन धन्यवाद के पात्र हैं कहा कि शहरों में जो शिक्षा मिल रही है उसे बेहतर बनाने का हर किसी को संकल्प लेना होगा. तभी हमारा गांव शहर की तरह विकसित होगा. स्कूल के प्रबंधक शिव कुमार गुप्त ने कहा कि कुलपति महोदय के विचारों के अनुसार गांव में भी वह हर सुविधा दी जाएगी. जो शहर के स्कूलों में मिलती है.

इस मौके पर रमाशंकर , उमेशचंद्र, योगेन्द्र गुप्त , बब्बन जी ओमप्रकाश, अशोक चौबे, अमित कुमार गुप्त ( डायरेक्टर हर्ष एकेडमी बलिया) लाल साहब यादव(प्रबन्धक) रिषिदेव वर्मा(प्रबन्धक) क्षेत्र के प्रधान ,हजारों गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक , माताए बहने ,विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाए, छात्र -छात्राए उपस्थिति रहे.

संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुती कराने में कुसुम सिंह, निशा पान्डेय,ज्योति, प्रियंका, रंजना, शिवांगी, बाल्मिकी पान्डेय, अभयसिंह, अमन सिंह, अंजलि सिंह ,अभिषेक, सचिन अमित, अन्सारी जी कराने में प्रमुख भूमिका निभाई।

गंगा ,शालिनी शर्मा, वर्षा सिंह श्रृष्टि सिंह , अमिषा, अंजलि, प्रिया,प्रियाशी, खुशबू , आकृति, आदि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। विद्यालय के प्रबन्धक शिव कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों,अभिभावकों, शिक्षक -शिक्षिकाओ एवं बच्चों को आभार व्यक्त किया। कार्य -क्रम का संचालन सौम्या प्रभाकर और आदर्श गुप्त ने किया।

Comments
No comments yet.