चिलकहर/बलिया । साधन सहकारी समिति चिलकहर का ब्लॉक संघ का चुनाव स्थानीय साधन सहकारी समिति पर हो रहा था इसी बीच कुछ लोगों ने समय के बाद पर्चा दाखिल कर रहे थे जिसका विरोध वहा पर मौजूद लोग करने लगे जिसका एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें चुनाव अधिकारी द्वारा समय पर पर्चा न लेने की बात कही गई थी लेकिन पुनः साठ-गांठ से सभी का पर्चा जमा कर लिया गया. जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है. हालांकि चुनाव अधिकारी से जब इस बाबत पूछा गया तो टाल मटोल करते नजर आए.
आपको बता दे की चिलकहर साधन सहकारी का ब्लॉक का संघ के प्रतिनिधि का चुनाव का पर्चा दाखिला 12:00 बजे दिन तक होना था. बावजूद इसके 2:00 बजे तक चुनाव अधिकारी द्वारा लापरवाही करते हुए नामांकन पत्र लिया जा रहा था. जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. इस पर चुनाव अधिकारी द्वारा किसी का पर्चा नहीं जमा करने की बात वीडियो में स्वीकार की गई थी और वापस भी किया गया था. लेकिन फिर एक दिन बीतने के बाद ही चुनाव अधिकारी द्वारा सबका पर्चा जमा कर लिया गया है.
जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश रहा. लोग जब इस बाबत चुनाव अधिकारी से पूछताछ किया तो चुनाव अधिकारी बात को टालमटोल करके टाल दिए. वहीं चिलकहर साधन सहकारी समिति के सभापति सत्येंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सपा पार्टी के नेताओं के दबाव में आकर चुनाव अधिकारी द्वारा निश्चित समय के बाद भी पर्चा जमा कर लिया गया था, और हम लोगों को झूठा आश्वासन देकर पुनः सब का पर्चा जमा करके भेज दिया गया है.
इसकी शिकायत हमने संबंधित अधिकारियों से की है. यदि समय रहते चुनाव अधिकारी द्वारा सही निर्णय नहीं लिया गया तो हम सब लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. जिसकी सारी जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी की होगी. लोगों ने चुनाव अधिकारी पर कार्रवाई के साथ ही चुनाव रद करने की मांग की है इस संबंध में चुनाव अधिकारी चंद्र मोहन सिंह से जब बात की गई तो मामले को टालमटोल करके सभी पर्चा जमा करने की बात स्वीकार कर रहे हैं. कभी वापस करने की बात ऐसे यह प्रतीत हो रहा है कि चुनाव अधिकारी द्वारा किसी के दबाव में आकर इस मामले को लीपापोती की जा रही है
Comments
No comments yet.