मदद संस्थान" का तेजी से हो रहा विस्तार : अजय मिश्रा बने नगर अध्यक्ष
समाज का प्रत्येक मानव अगर एक दूसरे की मदद के लिए हाथ बढ़ाए तो बहुत हद तक सामाजिक असमानता को दूर किया जा सकता है। उक्त उद्गार भृगु मंदिर के प्रांगण में "मदद संस्थान" की मासिक बैठक में अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा को संकल्पित मदद संस्थान अपनी पूरी निष्ठा के साथ उन लोगों के लिए कार्य कर रहा है जो वास्तव में असहाय हैं, पीड़ित, बेसहारा, लाचार, बीमार, अथवा बेहद जरूरतमंद हैं।