बलिया के सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अनियमित रूप से 50 लाख की सामग्री बेचे जाने का आरोप
अधिशासी अभियन्ता (निर्माण खण्ड) उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) पीयूष मौर्य की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सहायक अभियन्ता अंकुर श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहायक अभियन्ता पर अनियमित रूप से 50 लाख की सामग्री बेचे जाने का आरोप है।