...आखिर क्यों एक दिवसीय हंगरफ़ास्ट करेंगे देश के स्टेशन मास्टर
रेलवे बोर्ड ने हाल ही में देश के सभी मंडलों में स्टेशन मास्टरों की कार्य त्रुटियों पर सख्ती से निगरानी रखने के लिए 'डेटा लॉगर' रिपोर्ट की नियमित समीक्षा का आदेश दिया है। इसके बाद स्टेशन मास्टरों का संगठन 'ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन' केंद्र सरकार के खिलाफ विभिन्न अभावों के विरोध में कल यानी बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 12 घंटे का सांकेतिक अनशन करेगा.