पूर्व पीएम चंद्रशेखर पर टिप्पणी से बिफरे बलिया के युवाओं ने खड़गे का पुतला फूंका
देश के पूर्व प्रधानमंत्री व युवा तुर्क कहे जाने वाले चंद्रशेखर जी का व्यक्तित्व आकाश जैसा विराट था और उनके बारे में कुछ टिप्पणी करना सूरज पर थूकने के समान है। देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं बलिया की माटी के लाल चंद्रशेखर पर की गई अभद्र टिप्पणी पर बलिया में जबरदस्त आक्रोश रहा। जिसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए खड़गे को जूता चप्पल की माला पहना करके जुलूस निकाला गया। भारी भीड के बीच टीडी कॉलेज चौराहे पर खड़गे का पुतला दहन किया गया।