
वैलियंट वाराणसियन की डाक जागरूकता रैली ने बलिया में अपने अभियान के दूसरे दिन वाराणसी परिक्षेत्र पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में बुधवार को अधीक्षक डाकघर, बलिया मण्डल के साथ सनबीम स्कूल,बलिया के प्रांगण में पोस्टकार्ड लेखन एवं डाक कर्मचारी पुरस्कार तथा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसके मुख्य अतिथि पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार रहे ।
कार्यक्रम में सनबीम स्कूल,बलिया की प्रधानाचार्या डॉक्टर अर्पिता सिंह , निदेशक श्री डॉक्टर कुँवर अरुण सिंह, एडमिन श्री एस के चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन में डाक विभाग की सराहना की और बताया कि उनका विद्यालय डाक विभाग द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम में हिस्सा लेता रहा हैं I
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कर्नल विनोद कुमार ने सभी बच्चों को अपने विचारो की अभिव्यक्ति के लिए अपनी वर्तनी को मज़बूत करने के लिए चिट्ठिया लिखते रहने के लिए प्रेरित किया l मुख्य अतिथि ने बताया कि भाषा विकास से व्यक्ति विकास तथा देश का विकास संभव है l साथ ही सभी विद्यार्थियो को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी l बच्चों से बैचेट के दौरन कक्ष 11 के छात्र ने बड़े होकर सेना अधिकारी बनने की इक्षा जतायी l
सुश्री पल्लवी मिश्रा सहायक अधीक्षक डाकघर, वाराणसी तथा डाक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं के अविभावकों की उपस्थिति में विद्यालय के कक्षा छः से आठ के छात्र- छात्राओं के बीच पोस्टकार्ड लेखन कराया गया । विद्यालय के 23 छात्र- छात्राएँ जिन्होने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हे पोस्टमास्टर जनरल द्वारा पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया गया ।
मुख्य अतिथि पी एम जी वाराणसी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के समस्त स्टाफ , छात्र-छात्राओं तथा अविभावकों से फिलाटेली डिपॉज़िट खाता (PD Account) खुलवाने हेतु विशेष अनुरोध किया गया ।
डाककर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया lकार्यक्रम में पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार के द्वारा भारतीय डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि खातों एवं महिला सम्मान बचत पत्र लाभार्थी बच्चियो एवं महिलाओं को आगे आकर अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का सफल समापन कर कर्नल विनोद कुमार की वैलियंट वाराणसियन टीम चन्दौली के नौगढ़ इलाके लिए प्रस्थान कर गयी l
Comments
No comments yet.