बलिया : विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन नगरा के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप राही ने कड़ाके की ठंड में विद्यालय में शिक्षक की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन के संवेदनहीन आदेश पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए जनपद के 8वीं तक के सभी स्कूलों में 16 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी प्रशासन द्वारा की गई है, जबकि शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है क्या यह यक्ष प्रश्न नहीं है कि शिक्षकों पर ठंढ का प्रभाव नहीं पड़ता? श्री राही ने जिलाधिकारी से मांग की कि मौसम के दृष्टिगत विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति संबंधित आदेश वापस लिया जाय।कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल पहुंचे एक प्रधानाध्यापक की पलक झपकते मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, मृत शिक्षक के घर जैसे ही घटना की खबर पहुंची, कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी अशोक कुमार वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, ज्ञानेंद्र भारती, राहुल कुमार, राजीव कुमार शर्मा, डिरेश कुमार सहित तमाम शिक्षक शिक्षक के आवास पर पहुंच कर गहरी संवेदना व्यक्त की। अपने साथी के असामयिक निधन स्व सबकी आंखें नम थीं। बुधवार की सुबह शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्रावि उरैनी के प्रधानाध्यापक राधेश्याम प्रसाद (55) बाइक से स्कूल पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे जैसे ही बाइक खड़ी कर उतरे गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में उन्हें पीएचसी नगरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम प्रसाद विशिष्ट बी.टी.सी.2004 बैच के शिक्षक थे।
Comments
No comments yet.