सैकड़ों फीट ऊपर उठा आग की लपटों के बीच से निकला काला धुआं
प्रयागराज /बलिया : महाकुंभ के मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई है. आग से 200 से ज्यादा टेंट जलकर राख हो गए. कई दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. सूचना पर मेला अधिकारी समेत कई आला अधिकारी भी पहुंच गए. सीएम योगी भी घटनास्थल का जायजा लिया है. बताया जा रहा है कि आग शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच गीताप्रेस के शिविर में लगी है. आग लगने के बाद इलाके को सील कर दिया गया. आग से जनहानि की सूचना नहीं है. वहीं, अब तक महाकुंभ 2025 में 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं. सूत्रों की मानें तो 8 या 9 फरवरी को पीएम मोदी प्रयागराज कुंभ आ सकते हैं. पीएम भी संगम में स्नान करेंगे. सीएम योगी ने उन्हें न्योता दिया है. दूसरे अमृत स्नान से पहले सीएम योगी ने प्रयागराज का हेलिकॉप्टर से जायजा लिया और साधु संतों से मुलाकात की.

पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना को लेकर की बातचीत
कुंभ मेला सूत्रों की माने तो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग की घटना के बाद अस्पताल में तैयारी की गई है। गनीमत है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना को लेकर बातचीत की है।

शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में लगी भीषण आग
प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में भीषण आग लग गई। सैंकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठ रहा है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया है। तेजी से आग फैल रही है। फायर ब्रिग्रेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Comments
No comments yet.