जिला जज ने चौदह कक्षीय अदालतों में ई फाइलिंग का फीता काट, किया शुभारंभ
नवनिर्मित चौदह कक्षीय न्यायालयों में नये दाखिला हेतु ई.फाइलिंग/सर्वर कक्ष(कंप्यूटराइज्ड) का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमितपाल सिंह ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों संग फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए नए पत्रावलियों का ई फाइलिंग स्वयं प्रारंभ कराया।