बलिया। अपने मेहनत के बल पर जिले में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करते हुए अपने गांव एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली शालू गिरी को मदद संस्थान की टीम ने उनके दरवाजे पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि जनाड़ी निवासी गायक राकेश गिरी की पुत्री शालू गिरी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस होनहार छात्रा के प्रतिभा को देखते हुए मदद संस्थान ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया। सोमवार के दिन उनके दरवाजे पर पहुंचे मदद संस्थान के मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी और घोड़हरा गांव के पूर्व प्रधान एवं मदद संस्थान के ग्राम अध्यक्ष नफीस अख्तर ने संयुक्त रूप से शालू गिरी को दीवाल घड़ी, डायरी, कलम, बुके, मिष्ठान एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके निरंतर आगे बढ़ने की कामना की।
इस अवसर पर मदद संस्थान के सचिव रणजीत सिंह, विवेक सिंह, गणेश जी सिंह, श्रीभगवान चौधरी, चिरंतन गुप्ता, धीरज यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.