बलिया : ऑल इण्डिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन मास्टर्स ने अपनी मांगो के समर्थन में "एक मई" को "काला - दिवस" मनाया। निरन्तर बारह घण्टे ( ई.आई.रोस्टर)की ड्यूटी व भीषण गर्मी से निजात की मांग करते हुए ई.आई रोस्टर बन्द करो,
ए.सी का प्रबंध करो।" नारा लिखा हुआ व काला फीता संग बैच लगाकर मास्टर्स ने ड्यूटी किया।

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल महामंत्री श्री अजय नारायण पाण्डेय ने बताया कि, आजादी के पचहत्तर वर्ष पूर्ण होने के बाद स्टेशन मास्टर आज भी अमानवीय ई.आई रोस्टर में बारह घण्टे ड्यूटी इज्जत नगर मंडल के 39, वाराणसी मंडल के 29 एवं लखनऊ मंडल के 51 स्टेशनों पर आज इस रोस्टर पर कार्य करने को विवश है। इस रोस्टर में दो घण्टे के ब्रेक (विश्राम)का प्रावधान है किन्तु रेल प्रशासन की हठधर्मिता के चलते इस पर भी अंकुश लगा है। विगत चार दशकों में गाड़ियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होने से यह रोस्टर अब मानक के विपरीत हो चुका है किन्तु रेल प्रशासन इसे आठ घण्टे में तब्दील करने से ना नुकुर कर रहा है। यही नहीं यात्रियों को सुरक्षित व संरक्षित गन्तव्य तक पहुंचाने वाले स्टेशन मास्टर आज भी 48 से 50 डिग्री तापमान में एक अदद पंखे के सहारे कार्य करने को विवश। जब कि रेलवे - बोर्ड स्टेशन मास्टर्स को रेलवे का आई काॅन बताता है। वही स्टेशन मास्टर एक अदत एसी की मांग को लेकर संघर्ष रत है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल अध्यक्ष मुहम्मद जमील ने कहा कि अभी हम लोकतंत्रात्मक ढंग से रेल प्रशासन से अपनी मांग के पूर्ण होने हेतु आशान्वित है अन्यथा हमारे जो मास्टर्स गाड़ी को चलाना जानते है उन्हें रोकना भी बखूबी आता है।