IAS Transfer in UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार, 15 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। इन सभी 40 IAS सीनियर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों में गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुलतानपुर, कृतिका शर्मा को बुलंदशहर, अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती और आलोक यादव को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर, नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में घनश्याम मीणा को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रजीत त्रिपाठी को मैनपुरी तथा मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई IAS अधिकारियों को विशेष सचिव, प्रबंध निदेशक और मंडलायुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती दी गई है।
जिला जिलाधिकारीझांसी गौरांग राठी
सुलतानपुर इंद्रजीत सिंह
बुलंदशहर कृतिका शर्मा
श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग
शामली आलोक यादव
सहारनपुर अरविन्द कुमार चौहान
अमरोहा नितिन गौड़
हमीरपुर अभिषेक गोयल
रायबरेली हर्षिता माथुर
फतेहपुर निधि गुप्ता वत्स
उन्नाव घनश्याम मीणा
लखीमपुर खीरी अंजनी कुमार सिंह
मैनपुरी इंद्रजीत त्रिपाठी
औरैया बृजेश कुमार
आगरा मनीष बंसल सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.