Skip to content
मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 | 02:38 AM
समाचारबैंक खबरों का भरोसेमंद बैंक
Pradeep Gupta Editor in Chief

Contributor

Pradeep Gupta Editor in Chief

प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।

Screenshot_20260606_151337
बलिया Breaking News

शिव महापुराण कथा : तैयारियां अंतिम चरण में, सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा 9 जून से सुनाएंगे शिव म

जनपद के पावन एवं ऐतिहासिक बाबा बालखण्डी नाथ धाम में 9 से 15 जून 2026 तक भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाना है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सौजन्य से कराये जा रहे आस्था और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण इस कथा संगम में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक शिव महापुराण कथा का अमृतमय प्रवचन होगा। भव्य शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूर्वाचल एवं पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है

06 Jun 2026 3 min read
1003009051
बलिया Breaking News

टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग देगा नगर पालिका बलिया

टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत जनभागीदारी और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज नगर पालिका अध्यक्ष माननीय संत कुमार गुप्ता उर्फ 'मिठाई लाल' से मुलाकात की गई। बैठक के दौरान उन्हें अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।

05 Jun 2026 1 min read
1002994523
बलिया

नवागत सीएमओ/रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष का संस्था के लोगों ने किया भव्य स्वागत

बलिया : मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में इण्डियन रेडक्रास सोसाईटी बलिया ने अपने नये उपाध्यक्ष/नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभय नारायण राय का रेड क्रास के सभापति विजय शर्मा व कोषाध्यक्ष / जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष राय एवं पदाधिकारियों /सदस्यों ने बुकें तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

02 Jun 2026 1 min read
1002985372
Breaking News

पत्रकारिता दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर, नौ लोग बने महादानी

जिला अस्पताल के रक्त बैंक में शनिवार को जिला अधिकारी/अध्यक्ष मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशन में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं जननायक चन्द्रशेखर विश्व विद्यालय के समाज कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

31 May 2026 2 min read
IMG-20260530-WA0203
बलिया Breaking News

​पत्रकारिता में निष्पक्षता और सेवा भाव से ही दूर होंगी समाज की विकृतियाँ: दिनेश पाठक

पत्रकारों की लेखनी में निष्पक्षता के साथ अगर सेवा का भाव जुड़ा हो तो पत्रकारिता जगत के लोग समाज की विकृतियों को दूर करने के साथ ही लोगों के कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।" उक्त बातें शनिवार को मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक ने कही।

31 May 2026 3 min read
1002961366
Breaking News

जेएनसीयू कैंपस: नवनियुक्त कुलपति प्रो. एन. के. शुक्ला का में भव्य स्वागत

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में सोमवार को नवनियुक्त कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता को भावपूर्ण विदाई भी दी गई। जिसमें शिक्षको ने उन्हें विवि के लिए मिल का पत्थर बताया।

25 May 2026 2 min read
IMG-20260518-WA0097
बलिया Breaking News

एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर की जा रही गड़बड़ियां : कान्हजी

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने रविवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। इतना गहन निरीक्षण होने के बावजूद मतदाता सूची में त्रुटियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा के लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता के अधिकारों का अतिक्रमण करने पर आमादा हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक और निंदनीय है।

24 May 2026 2 min read
1002937045
Breaking News

बलिया में दवा कारोबारियों ने दिखायी एकजुटता, नहीं खुले एक भी दुकान

20 मई 2026 को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स द्वारा अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री तथा जनस्वास्थ्य एवं लाखों छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों के विरोध में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पूरी तरह सफल रहा। नगर के अधिकांश हिस्सों में दवा कि दुकाने बंद रहीं। आलम यह रहा कि लोग जरूरत पड़ने के बाद दवा के लिए बिलबिलाते रहे। जिला अस्पताल के पास कि दवा कि दुकाने ही खुली रही।

20 May 2026 4 min read
FB_IMG_1779243017042
बलिया Breaking News

देशभर के मेडिकल स्टोर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, स्ट्राइक का चहूंओर असर

देशभर के मेडिकल स्टोर 20 मई 2026 को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Chemist Strike) के आह्वान पर बंद हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर करीब 12.4 लाख से अधिक केमिस्ट और फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स इस बंद में शामिल हैं। बलिया जिले में बीसीडीए के नेतृत्व में बंद कों पूरी तरह से सफल बनाने के लिए टीमें गठित कि गयी है।

20 May 2026 2 min read
IMG-20260518-WA0097
Breaking News

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। सरकार को संवाद और संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि बल प्रयोग से।कान्हजी ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र और न्यायपालिका का महत्वपूर्ण स्तंभ है।

18 May 2026 1 min read
1002922790
बलिया Health

सांसद सनातन से मिला बीसीडीए प्रतिनिधिमंडल

बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के पदाधिकारियों द्वारा जनपद के सांसद सनातन पाण्डेय से भेंट कर आगामी 20 मई के प्रस्तावित बंद/व्यापारिक मुद्दों एवं दवा व्यवसायियों से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों के विषय में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से दवा व्यापारियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को सांसद के समक्ष रखा गया।

17 May 2026 2 min read
1002922733
Breaking News

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वीमेन के शी लीड्स में बलिया की स्मृति ने किया प्रतिभाग

संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वीमेन द्वारा आयोजित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने प्रतिभाग किया। लखनऊ स्थित आईटीसी ग्रुप के पांच सितारा होटल में आयोजित इस तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित महिलाओं को शामिल किया गया था। कार्यक्रम में महिला कल्याण मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य सहित अनेक महिला विधायक, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की ख्यातिप्राप्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

17 May 2026 2 min read