बलिया : 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को गति देते हुए आज जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. साकेत बिहारी के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम सभा अजोरपुर के भिखारीपुर गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य फोकस उच्च जोखिम वाली जनसंख्या (High Risk Population) की पहचान कर उनका डिजिटल एक्स-रे परीक्षण करना रहा।
अभियान के दौरान अपनी बात रखते हुए कोऑर्डिनेटर अनुराग पांडेय ने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो इस बीमारी के प्रति संवेदनशील है। जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशानुसार हम गांव-गांव जाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं ताकि कोई भी लक्षित व्यक्ति जांच से छूट न जाए। समय पर जांच ही टीबी को जड़ से मिटाने की पहली कड़ी है।"

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आशीष सिंह ने बताया कि विभाग का लक्ष्य क्षेत्र की समस्त लक्षित जनसंख्या की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करना है। शिविर के दौरान सुमित कुमार (Vaina) ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और स्थानीय निवासियों को टीबी के लक्षणों एवं बचाव के प्रति जागरूक किया।
प्रशासन का संकल्प है कि हर पात्र व्यक्ति की जांच कर एक स्वस्थ और टीबी मुक्त समाज का निर्माण किया जाए।

Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.