
बलिया : सनबीम स्कूल अगरसंडा में अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हैंडबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

वहीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल बलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सनबीम क्लब बलिया द्वितीय तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया की बालिकाओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया की बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सनबीम स्कूल अगरसंडा ने द्वितीय स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय बघौली दुबहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राथमिक विद्यालय नरही नं. 1 द्वितीय तथा स्टार स्पोर्ट्स नरही तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक कुंवर डॉ अरुण सिंह, विधालय के सचिव श्रीवत्स,मेजर दिनेश सिंह, इंजी. अरूण सिंह अरविंद सिंह, पंकज सिंह, नीरज राय, उपेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा , धीरेन्द्र शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में आयोजन सचिव एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्पिता सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगंतुकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह आयोजन महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा खेल भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.