
बलिया। सोमवार को नगर के जगदीशपुर महिला हॉस्पिटल रोड स्थित सलमा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद ने डॉ. आफ़ताब से मिलकर हाल जाना । इस दौरान उन्होंने अस्पताल संचालक से सुविधाओं के बारे में भी जानकारी लिया। अस्पताल की व्यवस्था पर खुशी व्यक्त व्यक्त किया। कहा की यहाँ सब कुछ ठीक है। जिले में बच्चों के डाक्टर में आपका एक अलग पहचान है।

सुबह के राज्य मंत्री दानिश आजाद ने कहा महिला बिल का पास न होना हमारे देश की महिलाओ के लिए दुर्भाग्य की बात है। जिस तरह से मातृशक्ति के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उसके लिए कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पुरे तरह से जिम्मेदार है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं कहा कि बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। जिले अच्छी स्वास्थ्य सुविधाए मिले। इस मौके पर डॉ आफ़ताब आलम ने राज्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

बता दें कि राज्य मंत्री दानिश आजाद पूर्व से परचित होने के नाते ओपचारिक मुलाक़ात करने डॉ. आफताब से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ काफी समय साझा किया था। इस क्षेत्र और अधिक सुविधाओं के साथ सेवा में लगे रहने कि सलाह भी दिया।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.